{"_id":"68812cafda15546ae802ca74","slug":"aarti-will-do-election-duty-with-her-five-month-old-daughter-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117366-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पांच माह की बच्ची के साथ चुनाव ड्यूटी करेंगी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पांच माह की बच्ची के साथ चुनाव ड्यूटी करेंगी आरती
Thu, 24 Jul 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदान अधिकारी द्वितीय की ड्यूटी महिला कार्मिकों को दी गई हैं। कई महिला कार्मिक अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। एक महिला कार्मिक अपनी पांच महीने की बच्ची को साथ लेकर चुनाव ड्यूटी निभाएंगी।
कपकोट के राप्रावि तोली में तैनात शिक्षिका आरती रानी की ड्यूटी रातिरकेटी के पोलिंग बूथ पर लगी है। बिचला दानपुर के इस बूथ पर पोलिंग पार्टियां मंगलवार को ही पहुंच गई थीं। फोन पर आरती ने बताया कि वह ऊधमसिंह नगर की रहने वाली हैं। दूरस्थ मतदान केंद्र में ड्यूटी लगने के कारण उन्हें मतदान से दो दिन पहले जाना था। उनके पति अमित कुमार ने इसमें मदद की।
बच्ची की देखभाल के लिए वह भी साथ आए हैं। आरती ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी देना उनका कर्तव्य है और बच्ची को साथ ले जाकर वह अपने मां होने का फर्ज अदा कर रही हैं। उनकी बेटी ओजस्वी अभी दूध पीती है, जिसके कारण उसे घर पर नहीं छोड़ा जा सकता था। आरती ने बताया कि उन्होंने कभी ड्यूटी कटवाने पर विचार नहीं किया। इस जिम्मेदारी को वह अपने पति के सहयोग से निभा रही हैं। बूथ में मतदान कराने के साथ-साथ बच्ची की देखभाल भी करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। एक ओर जहां अधिकतर कर्मचारी चुनाव में लगी ड्यूटी कटवाने की तिकड़म लगाने लगते हैं, वहीं आरती ने जरूरत होने के बावजूद अपनी भूमिका से पीछे नहीं हटकर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
कोट
अपने फर्ज और ड्यूटी के बीच समन्वय बनाकर जिस तरह से आरती चुनाव में ड्यूटी कर रही हैं, वह सराहनीय है। चुनाव ड्यूटी के प्रति इनका समर्पण बाकी लोगों के भी प्रेरणास्रोत का कार्य करेगा। - आशीष भटगांई, जिला निर्वाचन अधिकारी, बागेश्वर
समय पर पहुंच गई पोलिंग पार्टियां