फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   AAP protested against Garasain Mandal

आप ने किया गैरसैंण मंडल के विरोध में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
AAP protested against Garasain Mandal
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में गैरसैंण मंडल के विरोध में धरना देते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गैरसैंण मंडल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नैनीताल कमिश्नरी को कुमाऊं के लिए जायज बताया। बागेश्वर और अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में मिलाने पर कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को जिला और राजधानी बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

आप के संगठन मंत्री सुंदर सिंह धौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धौनी ने कहा कि अल्मोड़ा कुमाऊं का शरीर है तो बागेश्वर जान है। ऐसे में इनको मिलाकर गैरसैंण मंडल की कल्पना करना भी बेमानी है। कहा कि आम आदमी पार्टी इस निर्णय का पुरजोर विरोध करती है। सुविधाओं के लिहाज से भी नैनीताल जिले के लोगों के लिए सुगम पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के इस मनमाने फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जल्द गैरसैंण कमिश्नरी का निर्णय वापस नहीं हुआ तो आप सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर बसंत टम्टा, पुष्कर जोशी, योगेश असवाल, कमल टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, पूरन सिंह मेहता, महेंद्र रौतेला, कमल आगरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed