फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A grand urn procession was taken out with devotion

Bageshwar News: श्रद्धा के साथ निकाली भव्य कलशयात्रा

Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A grand urn procession was taken out with devotion
कपकाेट (बागेश्वर)। नगर के शिवालय में आयोजित शिव महापुराण यज्ञ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर से सरयू नदी तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान ढोल, दमाऊ, शंख और भोले के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह कपकोट गांव और नगर की महिलाएं पारंपरिक परिधान में शिवालय पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने बुद्धेश्वर मंदिर तक पास सरयू तट तक कलश यात्रा निकाली। आरती के बाद पावन जल से कलश भरकर मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद व्यास चंद्रशेखर जोशी ने भक्तों को भगवान शिव की महिमा का बखान किया। मुख्य यजमान राजेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि शाम को भजन-कीर्तन से गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, उमेश जोशी, नवीन जोशी, दयाल चंद्र जोशी, नवीन कपकोटी, हरीश कपकोटी, भुवन जोशी, तारा कपकोटी आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मनुष्य को सुख-दुख में एक समान रहना चाहिए

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के पुरानी आबकारी स्थित कथा स्थल पर चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ी। व्यास कथावाचक नमन कृष्ण किंकर महाराज ने श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। कहा कि सुख और दुख एक सिक्के के दो पहलू हैं। मनुष्य को सुख-दुख में समान रहना चाहिए। वहां सतीश जोशी, सुनील चंद्र जोशी, दीपक नौटियाल, कुसुम लता जोशी, कुलदीप कुमार, प्रज्ञा जोशी, तनुश्री जोशी, दर्शन चंद्र जोशी, सौरभ वर्मा, शोभा पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed