{"_id":"58499dae4f1c1be15944a330","slug":"a-grade-of-rice-use-in-mdm-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम में ए ग्रेड के चावल का उपयोग करें: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम में ए ग्रेड के चावल का उपयोग करें: एसडीएम
अमर उजाला ब्यूूराे गरुड़
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट ने मध्याह्न भोजन योजना में ए ग्रेड का चावल का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। चावल की मांग उन्हें और पूर्ति विभाग को हर महीने की पांच तारीख तक अवश्य दें। भोजन की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जाए।
तहसील सभागार में मध्याह्न भोजन योजना की क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने मध्याह्न भोजन योजना में चावलों की अनियमित आपूर्ति की शिकायत को गंभीरता से लिया। पूर्ति विभाग से चावल की आपूर्ति समय से करने के निर्देश दिए। दाल और सब्जी बनाने में आईएसआई मार्क कुकिंग ऑयल का ही प्रयोग किया जाए।
बैठक में उन्होंने खाद्यान्न की सूचना की हर महीने की पांच तारीख तक उन्हें और पूर्ति निरीक्षक को देने, साफ सफाई पर खास ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के कर्मियों ने बताया कि बैंकों से मध्याह्न भोजन योजना के चैकों का भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने कहा कि जिन बैंकों से भुगतान में देरी हो रही है। उसकी सूचना उन्हें तत्काल दी जाए ताकि समय पर उसका निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
इस मौके पर डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने प्रधानाध्यापकों को बच्चों को मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने, रसोई घरों में साफ सफाई सफाई पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। बीआरसी समन्वयक उमेश चंद्र जोशी ने ब्लाक क्षेत्र में एमडीएम की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों में शिव सिंह बिष्ट, पुष्पा कोरंगा, गोदावरी, बीडीसी सदस्य नंदन सिंह सजवान, प्रधानों में शंकर नेगी, दया गोस्वामी, बीडीओ गोविंद सिंह बोरा आदि मौजूद थे।