फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नौकरियों के प्रति दानपुर में जागरूकता जरूरी

नौकरियों के प्रति दानपुर में जागरूकता जरूरी

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस उप महानिरीक्षक गणेश सिंह मर्तोलिया ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिसंबर में जीआईसी सौंग में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। जानकारी के अभाव में दानपुर क्षेत्र के लोग सरकारी नौकरी का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने दानपुर के गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पुलिस में कई पदों पर भर्ती हुई लेकिन दानपुर क्षेत्र से मात्र नौ लोग भर्ती हुए हैं। जानकारी के अभाव में क्षेत्रवासी सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते। कॅरियर काउंसलिंग से इस कार्य में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दानपुर क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। शिक्षण संस्थान शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी संबंधित विभागों को दी जाएगी। श्री मर्तोलिया ने कहा कि जाड़ों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लोग नीचे को पलायन करते हैं। इसका लाभ नाजायज लाभ उठाकर शिकारी ऊपरी इलाकों का रूख करते हैं और जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। इस पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि सूपी में 20 लोगों ने विजेल कैज नाम से गांव के पुराने भवनों को हैरिटेज भवन के नाम पर विकसित किया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। जो क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य है। नशे के प्रति युवाओं की बढ़ रही प्रवृति पर चिंता जताते हुए उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। इससे पूर्व उन्होंने बदियाकोट, सूपी, तरसाल, खलझूनी, सौंग, मुनार आदि गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed