{"_id":"5c67179ebdec2212397624eb","slug":"91550260126-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शहर के प्रत्येक व्यापारिक प्रतिष्ठान से कर वसूले जाने के पालिका के फैसले के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष का घेराव किया। कर वसूली का फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों व्यापारी नुमाइश खेत स्थित नगर पालिका दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल का घेराव करते हुए कहा कि पालिका व्यापारियों पर जबरन शुल्क थोप रही है। मानकों को ताक पर हर व्यापारिक प्रतिष्ठान से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है जो कि सरासर गलत है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पालिका ने शुल्क वसूलने का फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट की भी शरण ली जा सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश सोनी, देवेंद्र अधिकारी, अनिल कार्की, नवीन लाल साह, गोविंद साह जगाती, हरीश साह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में लिया जाएगा फैसला
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि व्यापारियों के प्रस्ताव को पालिका की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। सभी सभासदों से चर्चा की जाएगी। फिर सभासदों की राय के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा।