{"_id":"5c02d197bdec2241c465c2cd","slug":"91543688599-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में फूड प्वाइजनिंग पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में फूड प्वाइजनिंग पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 55
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए गडेरा गांव के 55 पीड़ित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती हैं। इसमें से छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जबकि 16 पीड़ितों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। चिकित्सकों की एक टीम फूड प्वाइजनिंग प्रभावित गडेरा गांव चली गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में शुक्रवार को गडेरा गांव की दुल्हन मंजू समेत कुल 19 पीड़ित भर्ती थे। शनिवार को यह संख्या बढ़कर 55 हो गई। डॉक्टरों ने दुल्हन मंजू समेत 16 पीड़ितों को डिस्चार्ज कर दिया है जबकि छह पीड़ितों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि पीड़ितों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
अस्पताल में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। पीड़ितों की जान बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाली और सीएचसी बैजनाथ से दो डॉक्टर उपचार में जुटे हैं। नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
फूड प्वाइजिंग पर यह करें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने कहा कि फूड प्वाइजिंग पीड़ितों को उबला पानी, ओआरएस के घोल पीना चाहिए। भोजन हल्का ही लेना चाहिए। डाक्टर की सलाह को नजरअंदाज नहीं करना होगा। कम से कम पांच दिन तक गरिष्ठ भोजन नहीं लेना चाहिए।