फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पुरानों के लिए बजट नहीं, नयों की सूची जारी

पुरानों के लिए बजट नहीं, नयों की सूची जारी

Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुरानों के लिए बजट नहीं, नयों की सूची जारी
बागेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित पुराने पात्र 99 लोगों को अबतक राशि का भुगतान नहीं हुआ है और 71 नए पात्रों की सूची जारी कर दी गई है। पुराने अभ्यर्थियों के लिए शासन के पास धन नहीं है लेकिन नए के लिए नगर पालिका को 56.80 लाख की किश्त जारी हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नगर पालिका ने प्रथम चरण में 99 लोगों को चयनित किया था। बजट के अभाव में मात्र चार अभ्यर्थियों को ही पूरी राशि मिल सकी थी। महज 76 लोगों को ही प्रथम किश्त जारी हो पाई है। पुराने लाभार्थियों को पूरी राशि देने के लिए नगर पालिका के पास बजट नहीं है लेकिन इस बीच 71 नए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। नए लाभार्थियों के लिए 56.80 लाख रुपयों की पहली किश्त भी जारी कर दी है। इधर पुराने चयनित 99 लोगों ने सरकार से मकान निर्माण के लिए पूरी राशि देने की मांग की है। बताया कि विगत दो साल से मकान निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन बजट के अभाव में कई मकान अधर में हैं। पुुराने चयनित लाभार्थियों को पूर्ण राशि दिए बिना ही नए लाभार्थियों का चयन किया जाना गलत है।
विज्ञापन


पहले चयनित 99 लोगों में मात्र चार लोगों को दो लाख की पूरी राशि मिल सकी है। 76 लोगों को ही पहली किश्त जारी की गई है। बजट के अभाव में सभी को पूर्ण राशि जारी नहीं हो पाई है। अब 71 नए लाभार्थी चयनित किए गए हैं। उनके लिए 56.80 लाख की किश्त भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed