फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रेल लाइन की मांग को लेकर बाजार बंद आज

रेल लाइन की मांग को लेकर बाजार बंद आज

Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रेल लाइन की मांग को लेकर बाजार बंद आज

विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। रेल लाइन बनाने की मांग के समर्थन में व्यापारियों ने पांच अक्तूबर को बंद का आह्वान किया है, जबकि आंदोलनकारियों की ओर से रैली निकाली जाएगी।
बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक आनंद बल्लभ तिवारी और लक्ष्मण सिंह परिहार क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता और महासचिव खड़क राम आर्य के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने पांच अक्तूबर की रैली में सभी संगठनों और छात्र-छात्राओं से भी भागीदारी करने की अपील की। इस मौके पर संरक्षक गोविंद भंडारी, उपपा के जिलाध्यक्ष गोकुल जोशी, राज्य आंदोलनकारी हीरा बल्लभ भट्ट, केवल ड्योड़ी, डीआर आर्य, खष्टी साह, हेमा जोशी, सरस्वती गैलाकोटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पार्वती टंगड़िया, डुंगर सिंह, जगदीश पालनी और भूपाल परिहार थे। इधर रमेश राम टम्टा, अमर सिंह, उदेराम, खीम राम और राजन राम ने आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन


सीएम ने रेल मंत्री को भेजा पत्र
बागेश्वर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. गोविंद भंडारी के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण को लेकर रेल मंत्री पियूष गोयल को पत्र भेजा है। टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग की मांग को लेकर बीते दो माह से बागेश्वर में आंदोलन चल रहा है। इस मांग को लेकर संघर्ष समिति की ओर से एड. गोविंद भंडारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मांग पर अपने स्तर से पहल करने की मांग की। सीएम ने टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण को पर्वतीय क्षेत्र के लिए जरूरी बताते हुए इसके शीघ्र निर्माण की मांग का समर्थन किया है। इधर संघर्ष समिति ने सीएम की पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed