{"_id":"5b80479442c792466d282396","slug":"91535133588-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में दिवाकर और क्विज में नीरज रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में दिवाकर और क्विज में नीरज रहे प्रथम
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट और स्पैक्स की ओर से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान गणित के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से गणित विज्ञान लोकप्रियकरण का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में दिवाकर पांडे, हेम जोशी, प्रकाश बहादुर, क्विज में नीरज गुरुरानी, बलवंत परिहार, मनोज सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे।
नगर के इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने कहा कि विज्ञान का सीधा अर्थ है किसी भी बात को सवाल उठाए बिना स्वीकार न करना। संचालन जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने किया। मुख्य अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखा अधिकारी मोहन चंद्र पांडे ने अव्वल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। वहां कैलाश जोशी, नीलम कार्की, दीप चंद्र जोशी आदि थे।