{"_id":"5b80478f42c79246424d65a8","slug":"91535133583-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल के मुख्य अभियंता ने सौभाग्य योजना की जांच पड़ताल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल के मुख्य अभियंता ने सौभाग्य योजना की जांच पड़ताल की
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एचके गुरुरानी ने केंद्र सरकार की दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति सौभाग्य योजना के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों की जांच की। उन्होंने इस काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। अभियंताओं को योजना का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
येपीसीएल के मुख्य अभियंता गुरुरानी दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति सौभाग्य योजना के तहत हो रहे कार्यों की जांच पड़ताल के लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत के अनर्सा तोक पहुुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर बिजली योजना की जांच पड़ताल की। निर्माण कार्य भी देखे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिले में बिजली के 16278 कनेक्शन होने हैं जिसमें से अब तक 11 तोकों में सिर्फ 1327 ही कनेक्शन हो सके हैं।
कहा समय कम बचा है। पहले यह काम यूपीसीएल की प्रोजेक्ट विंग कर रही थी। कार्य में ढ़िलाई पर यह काम विभाग के वितरण खंडों को सौंपा गया। उन्होंने अभियंताओं को निर्माण और उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के काम तेजी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहां यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे समेत अन्य अभियंता, कर्मी थे।