{"_id":"5b7c4e2042c792465165447a","slug":"91534873120-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट में पांच से 10 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट में पांच से 10 फीसदी का इजाफा
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के मूल्य बढ़ेंगे। स्टेट और नेशनल हाईवे से 50 मीटर के दायरे की भूमि में पांच से 10 फीसदी का इजाफा होगा। जिला मूल्यांकन समिति ने नई दरें लागू करने की कसरत शुरू कर दी है।
डीएम रंजना राजगुरु ने नई सर्किल दरें जारी करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मौजूदा सर्किल दर की समीक्षा के साथ ही नई दरें को लेकर चर्चा हुई। आम सहमति बनी कि नगर और अर्द्धनगरीय क्षेत्र की स्टेट-नेशनल हाइवे से 50 मीटर के दायरे में सर्किल दर पांच से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसी तरह 51 मीटर से 200 मीटर दो से पांच फीसदी जबकि 200 मीटर से अधिक दूरी पर दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में दो से पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। डीएम ने बताया कि सर्किट दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहां एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार कांडा मैनपाल सिंह, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय डीएस देवड़ी, उपनिबंधक ललित मोहन सिंह रावत, ईओ पालिका राजदेव जायसी, ईई लोनिवि एमसी शर्मा, संजय पांडेय आदि थे।