{"_id":"5b5f48c94f1c1b54638b57d0","slug":"91532971209-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल, ढाबों पर छापा, दो घरेलू सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल, ढाबों पर छापा, दो घरेलू सिलेंडर जब्त
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। प्रशासन की छापेमारी में होटल, ढाबों में रसोई गैस के दुरुपयोग का मामला फिर से पकड़ में आया है। एसडीएम की छापेमारी में दो ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडर जलते मिले। प्रशासन ने घरेलू सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने रविवार शाम क्षेत्र के 18 होटल, ढाबों पर छापे मारे। इस दौरान रसोई की चेकिंग की। इस दौरान दो ढाबों से घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल करते हुए पकड़े। सिलेंडर मौके पर ही जब्त कर लिए गए। एसडीएम ने कारोबारियों को रसोई गैस के दुरुपयोग से बाज आने की चेतावनी भी दी। ब्यूरो