फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पेयजल फील्डकर्मियों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

पेयजल फील्डकर्मियों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पेयजल फील्डकर्मियों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी
बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फील्डकर्मियों का दस मांगों को लेकर चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी समस्याओं की अनसुनी करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होनेे पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जल संस्थान के खंडीय कार्यालय के प्रांगण में देवेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता और शेखर जोशी के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन में चंचल धपोला, राजेंद्र धपोला, राजेंद्र बोरा, ख्याली दत्त पांडे, गोपाल कृष्ण, भुवन पांडे, डुंगर सिंह, घनश्याम उपाध्याय, गिरीश जोशी, सुनील पांडे, जोगा राम, जगदीश दोसाद और शोबन राम शामिल थे।
विज्ञापन


संविदा श्रमिक संगठक के शाखाध्यक्ष संजय परिहार ने जलकर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर आंदोलित फील्डकर्मियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर नौ मई को श्रमिकों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed