{"_id":"5a1af6124f1c1b96698b56a2","slug":"91511716370-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के मयंक नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के मयंक नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर के शिवालय वार्ड निवासी मयंक अनुभव जोशी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
बीती 22 नवंबर को केरल के कन्नूर जिले के एजिमाला आईएनए प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पासिंग आउट कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनके कंधे पर मेडल अलंकृत किए। जोशी को पहली नियुक्ति कोच्चि मिली है। उनके सब लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मयंक ने वर्ष 2006 में कक्षा पांच की पढ़ाई राजकीय प्राइमरी स्कूल कपकोट से पूरी की। कक्षा छह के लिए उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ। वहीं से उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की। भारतीय रक्षा अकादमी खड़वासला (पुणे) से तीन वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर उनका चयन भारतीय नौ सेना के लिए हुआ।
उन्होंने आईएनए एजिमाला केरल में उन्होंने नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट के पद का प्रशिक्षण लिया। मयंक की माता कलावती जोशी राजूहा झोपड़ा में सहायक अध्यापिका और पिता दयाल चंद्र जोशी राजूहा नरगड़ा में वरिष्ठ शिक्षक हैं। उनकी बहन मुक्ता प्रियदर्शनी दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।