फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डाकघर का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब

डाकघर का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब

Tue, 21 Nov 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
डाकघर का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब
कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र के डाकघर का मुख्य कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब चल रहा है। कंप्यूटर के ठीक नहीं होने से डाकघर के काम प्रभावित हो गए हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डाकघर के उच्चाधिकारियों से कंप्यूटर को जल्द ठीक कराने को कहा है।
विज्ञापन


डाकघर का कंप्यूटर एक सप्ताह से भी अधिक समय से खराब चल रहा है। इससे लोगों के रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, एनएसी और किसान विकास पत्र तैयार नहीं हो पा रहे हैं। जिन लोगों के बचत पत्र की समयावधि पूरी हो चुकी है, उनका भी भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


लोग रोज सुबह डाकघर पहुंचते हैं। कंप्यूटर से महत्वपूर्ण काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ग्राहकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कंप्यूटर को ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विशन गढ़िया और ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed