फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   किसी विपदा से कम नहीं ये जंगली सुअर

किसी विपदा से कम नहीं ये जंगली सुअर

Sat, 18 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
किसी विपदा से कम नहीं ये जंगली सुअर
बागेश्वर। सरकार एक तरफ कृषि की बेहतरी के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन उसके पास जंगली जानवरों से कृषि को बचाने के लिए कोई योजना नहीं है। नरगोली, देवलेत, देवतोली, सुलटुई और सिमायल जैसे तमाम गांव ऐसे हैं जहां जंगली सुअर किसी विपदा से कम नहीं हैं। इन गांवों में सुअरों ने पिछले समय में खरीफ की फसल चौपट कर दी थी।
विज्ञापन


किसानों के पास अगले साल बोने के लिए बीज के तक नहीं बचे। सुअर अब रबी की फसल को खोदने में सक्रिय हो गए हैं। सुअरों का बंदोबस्त न होने के कारण कई किसान काश्तकारी को अलविदा कहकर पलायन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


किसान पिछले कई सालों से खेती को जंगली जानवरों से निजात नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। अनेक मंचों से वे सरकार से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन शासन और वन विभाग के कानों जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवलेत गांव के काश्तकार जगदीश साहनी का कहते हैं सुअरों के झुंड ने पिछली बार खरीफ की फसल चौपट कर दी थी। अब खेतों में रबी के फसलों के बीज अंकुरित हो रहे हैं तो सुअरों ने उन्हें भी खोद दिया है।

देवतोली के काश्तकार जगदीश राम कहते हैं कि गांवों में रोजगार के संसाधन कुछ भी नहीं है। खेती अच्छी हो जाए तो साल का राशन निकल जाता है, लेकिन सुअरों के आतंक से यह भी चौपट होता जा रहा है। सुअरों से निजात के लिए कई बार मांग कर दी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

नरगोली के महेश रौतेला कहते हैं कि जंगली जानवर और आवारा पशुओं का इंतजाम न होने से कई किसान काश्तकारी छोड़ चुके हैं। यदि जानवरों का इंतजाम हो जाए तो लोग कृषि और फलोत्पादन से अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। इससे पलायन पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।


काश्तकार देव राम का कहना है कि कुछ साल पहले खेतों से वर्षभर का अनाज प्राप्त होता था। कई लोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति करने के बाद उसे बाजार में बेचते भी थे। जब से जंगली जानवरों का आतंक मचा है तब से खेतों से अगले साल बोने के लिए बीज भी नहीं बच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed