{"_id":"5995d59d4f1c1bec7e8b45af","slug":"91502991773-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय सुविधा नहीं देने वाले मकान मालिक नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय सुविधा नहीं देने वाले मकान मालिक नपेंगे
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। किराएदारों को शौचालय की सुविधा मुहैया नहीं कराने वाले भवन स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगरपालिका को ऐसे भवन स्वामियों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को जैविक-अजैविक कूड़ा अलग-अलग निस्तारित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
प्रशासन ने नगर क्षेत्र की स्वच्छता के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कूड़ा प्रबंधन की निगरानी के लिए एडीएम राहुल गोयल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी प्रतिदिन सायं छह बजे अपनी रिपोर्ट नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
डीएम ने नगरपालिका को उपजिलाधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिलाधिकारी ने ईओ राजदेव को नगर में जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखने के साथ ही इसके इस्तेमाल पर लगने वाले शुल्क के लिए लोगों को अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने 31 दिसंबर 2017 तक शहर में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों और नदियों में कूड़ा डालने वालों का चालान किया जाएगा।