फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   9,419 candidates will be examined in 53 centers of Bageshwar

बागेश्वर के 53 केंद्रों में 9,419 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Sun, 04 Mar 2018 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 04 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
9,419 candidates will be examined in 53 centers of Bageshwar
exam

सोमवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 53 परीक्षा केंद्रों में हाइस्कूल और इंटर के 9,419 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एक दर्जन परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जिले में कोई भी परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील नहीं है।

विज्ञापन


बागेश्वर के सीईओ हरीश सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 53 मिश्रित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए अन्य केंद्रों में भी होम गार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उड़नदस्ता टीमें केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइस्कूल में कुल परीक्षार्थी- 4885
बालक संस्थागत- 2229, बालिका संस्थागत- 2496
बालक व्यक्तिगत - 98, बालिका व्यक्तिगत - 62


इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थी- 4534
बालक संस्थागत- 2085, बालिका संस्थागत- 2215
बालक व्यक्तिगत- 122, बालिका व्यक्गित - 112

यह हैं जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्र
इंटर कालेज दफौट, राइंका देवतोली, राइंका कर्मी, राइंका बघर, राइंका सौंग, राइंका माजखेत, राइंका सूपी, राइंका सलानी, राइंका अमस्यारी, राइंका बदियाकोट, राइंका सोराग, राइंका रातिरकेटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed