फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   9.3 kg paddy production in 30 sq.m.

30 वर्ग मीटर में 9.3 किलो धान का उत्पादन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
9.3 kg paddy production in 30 sq.m.
बागेश्वर के देवलचौड़ा में धान की क्राप कटिंग कराते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार की निगरानी में देवलचौड़ा गांव में कृषक बेबी मेहता पत्नी प्रकाश सिंह मेहता के खेत में धान की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। कृषि एवं सांख्यिकी विभाग के नियमानुसार मेहता के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर एग्रो एप के माध्यम से क्राप कटिंग के लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

क्राप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से 9.300 किलो धान प्राप्त हुआ। कृषि एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा इसका आकलन कर बताया कि 30 वर्ग मीटर के इस प्लांट से उत्पादित कुल 9.300 किलो धान को नियमानुसार सोख्ता घटाते हुए कुल 30 वर्ग मीटर से 7.62 किलो निर्धारित किया गया। इस प्रकार उक्त खेत में धान की औसतन उपज 25.37 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन

डीएम ने कृषि विभाग को कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ नई तकनीकों और मिश्रित खेती को बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इसके माध्यम से फसल बीमा योजना और कृषि उत्पादन संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए डाटा बेस तैयार किया जाता है। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, अपर सांख्यिकी अधिकारी विनोद किसवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed