{"_id":"5c925e4bbdec2214046ef503","slug":"81553096267-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर वाहन चला रहे बाइकर्स का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर वाहन चला रहे बाइकर्स का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। होली के दौरान कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों में चेकिंग अभियान चलाकर बाइकर्स पर कार्रवाई की। बिना कागजात और हेलमेट चल रहे वाहन चालकों का चालान किया गया जबकि दस वाहनों को सीज किया गया।
कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गोमती पुल, सरयू पुल तिराहा, एसबीआई तिराहे के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई की। आचार संहिता के चलते कार, बस और टैक्सियों की भी चेकिंग की गई। पुलिस दस वाहनों को सीज किया गया, जबकि छह वाहनों से 2700 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
ओवरलोड, शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य अपराध में वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इधर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में ओवर लोड व शराब पीकर वाहन चलाने आदि पर कार्रवाई करें। कहा कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
होटलों में शराब पी रहे पांच लोगों को धरा
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव और होली को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस ने होटलों व ढाबों में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसमें पांच लोगों को शराब पीते पकड़ा। पुलिस ने होटलों में शराब पिलाने पर होटल मालिकों को चेतावनी दी है।
पुलिस ने बताया कि होटलों में शराब पिलाने की शिकायत मिलने पर देर सायं होटलों व ढाबों में छापे मारकर तलाशी ली गई। इसमें पांच लोगों को शराब पीते पकड़ा गया। एक दर्जन से अधिक शराबियों को पकड़कर उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इधर कपकोट व बैजनाथ थानों में भी पुलिस ने अभियान चलाकर शराबियों, हुड़दंगियों व बेलगाम बाइकर्स पर कार्रवाई की।