{"_id":"5c081b42bdec224154008113","slug":"81544035138-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी पीड़िता के पति को सौंपा 1.1100 लाख रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी पीड़िता के पति को सौंपा 1.1100 लाख रुपये का चेक
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विकास खंड कपकोट के नौकोड़ी हरसिंग्याबगड़ गांव निवासी धना देवी की दोनों किडनियां खराब हैं। उनका हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने 1.1100 लाख रुपये जमाकर पीड़िता के पति भगत सिंह कोरंगा को चेक दिया। यहां आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से धना देवी जिंदगी बचाने के लिए बढ़-चढ़कर सहायता करने की अपील की।
सहायता करने वालों में गप्पू खेतवाल ने 50 हजार, हरीश सुयाल ने 15 हजार, नरेंद्र खेतवाल ने 15 हजार, चंदन गढ़िया ने दस हजार, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार और कोषाध्यक्ष ने दस हजार, नंदन सिंह रावल ने 5100 जबकि नव सृजन के संपादक जगदीश उपाध्याय ने एक हजार रुपये दिए। वहां नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, दीपक खेतवाल, किशन नगरकोटी, राज कुमार परिहार आदि थे।