फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीट सामान्य होने से लंबी हुई दावेदारों की फेहरिस्त

सीट सामान्य होने से लंबी हुई दावेदारों की फेहरिस्त

Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीट सामान्य होने से लंबी हुई दावेदारों की फेहरिस्त
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत सीट सामान्य होने से दोनों दलों में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। दोनों दलों के लिए चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों को अब नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन


पूर्व में तय हुए आरक्षण के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इसके बाद भाजपा, कांग्रेस ने तब संभावित महिला प्रत्याशियों के नाम आगे कर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। हालांकि मामला अदालत में जाने के बाद दावेदारों के कदम फिलहाल ठिठक गए थे। शुक्रवार को नए सिरे से तय हुए आरक्षण में प्रदेश सरकार ने कपकोट में आरक्षण व्यवस्था में फेरबदल करते हुए इसे सामान्य घोषित कर दिया है। ऐसे में दोनों दलों में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो गई है।
विज्ञापन


पुरुष प्रत्याशियों पर चलेगा दांव
बागेश्वर। कपकोट सीट सामान्य होने से पुरुष प्रत्याशियों को टिकट की संभावना प्रबल हो गई है। दरअसल सीट बदलने से चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। इससे पहले महिला आरक्षण के आधार पर भाजपा से गीता ऐठानी व कांग्रेस से धना बिष्ट ने दावेदारी पेश की थी। हालांकि सीट सामान्य होने से दोनों महिलाओं की दावेदारी खत्म नहीं हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सामान्य सीट पर दोनों ही दल पुरुष प्रत्याशी पर दांव लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के संभावित
- दयाल ऐठानी, ओम प्रकाश ऐठानी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी, गिरीश जोशी
कांग्रेस के संभावित
- गोविंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह ऐठानी, दीपक गढ़िया, दरवान सिंह कुंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed