{"_id":"5b86e3e642c792465c2caaeb","slug":"81535566822-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्मल डिलीवरी से हुई साढ़े चार किलो की नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्मल डिलीवरी से हुई साढ़े चार किलो की नवजात
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नार्मल डिलीवरी के बीच प्रसूता ने साढ़े चार किलो की नवजात बालिका को जन्म दिया। आम तौर पर सामान्य डिलीवरी में नवजातों का वजन तीन से साढ़े तीन किलो रहता है। साढ़े चार किलो की बच्ची के जन्म से क्षेत्र में आश्चर्य और कौतूहल रहा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का केंद्र रही।
बुधवार को सानिउडियार गांव निवासी गर्भवती महिला सरोजनी नेगी (24) पत्नी जगदीश सिंह को प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी लाया गया था। इस बीच प्रसूता ने साढ़े चार किलो वजन की बालिका को जन्म दिया। डॉ. सम्मी उनैसा ने सफल डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि बिना सिजेरियन साढ़े चार किलो नवजात का जन्म दुर्लभ मामला है। आम तौर पर नार्मल डिलीवरी में नवजात का वजन तीन से साढ़े तीन किलो रहता है।। अस्पताल के साथ ही गांव में भी लोग इस डिलीवरी की चर्चा करते रहे।