{"_id":"5b785b9442c79246400a9c8e","slug":"81534614420-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार हरकत में आया यूपीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार हरकत में आया यूपीसीएल
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के ग्रामीण इलाकों में बिजली के झूलते तारों और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की। लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।
काफलीगैर तहसील के बजां, मटेला, आगर, सुतरगांव आदि गांवों में बिजली तार पोल से नीचे झूल रहे हैं। पोलों की हालत भी जर्जर बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण कई बार इन तारों को ठीक करने की मांग उठा चुके हैं। इसके बाद भी यूपीसीएल द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। लाइनें क्षतिग्रस्त होने से नीचे झूल रहे तारों व जर्जर पोलों से बने खतरें पर आधारित खबर को अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
खबर छपने के बाद यूपीसीएल हरकत में आया। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण के लिए शनिवार को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झूलते तारों और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि धरमघर की समस्या का निस्तारण भी किया जा रहा है।