फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कुंवारी के आपदा पीड़ितों को गाड़ाखरिक में बसाने की सुगबुगाहट से रोष

कुंवारी के आपदा पीड़ितों को गाड़ाखरिक में बसाने की सुगबुगाहट से रोष

Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुंवारी के आपदा पीड़ितों को गाड़ाखरिक में बसाने की सुगबुगाहट से रोष

विज्ञापन
बागेश्वर। कुुंवारी के आपदा प्रभावितों को अब गांव से चार किमी दूर गाड़ाखरिक बसाने की सुगबुगाहट शुरू होने से पीड़ितों में रोष पनपने लगा है। परेशान प्रभावितों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि गाड़ाखरिक में जाड़ों के मौसम से आठ फीट तक बर्फ गिरती है। ऐसे में वहां जीवन सुरक्षित नहीं होगा।

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आपदा प्रभावितों ने कहा कि वह गांव के आसपास जहां कृषि, पशुपालन और रोजगार के साधन हों ऐसी जगह विस्थापन चाहते हैं। ऐसे विस्थापन का वह कड़ा विरोध करते हैं जहां जीने के कोई संसाधन न हों। गांव से चार किमी दूर गाड़ाखरिक उच्च हिमालयी क्षेत्र में आता है। वहां जाड़ों में आठ फीट तक बर्फ गिरती है। अत्यधिक ठंड से लोगों के जीवन को खतरा होगा। वहां पीने के पानी भी दूर-दूर तक नहीं है। वहां बांज का घना जंगल है। पेड़ों के गिरने से मकानों को खतरा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से किसी भी हालत में गाड़ाखरिक में विस्थापन नहीं कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान किशन सिंह दानू, राधा देवी, देवकी, नंदी, तुुलसी, चांदनी, हेमांती, हरूली, केशरी, प्रवीन, बलवंत राम, खुशहाल सिंह, कस्तूर, खिमुली, दीपा भवानी विजय राम समेत 54 प्रभावित शामिल हैं। उधर कपकोट के उप जिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट ने बताया कि शासन ने नेली में 18 आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए 76.50 लाख रुपये मंजूर किए हैं। घर निर्माण और अन्य कार्य के लिए प्रत्येक को 4.25 लाख रुपया दिया जाना है। प्रभावितों को इस समय चार हजार रुपया प्रति माह के हिसाब से मकान किराया दिया जा रहा है। प्रभावितों को गाड़ाखरिक में बसाने का अभी कोई तैयारी नहीं है। प्रभावितों को बगैर भू-वैज्ञानिकों की राय के नहीं बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed