फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी, फिर खिली धूप

तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी, फिर खिली धूप

Mon, 07 May 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी, फिर खिली धूप
बागेश्वर। पिछले एक हफ्ते से मौसम का मिजाज बदला जा रहा है। रविवार को सुबह के समय आसमान साफ रहा। दोपहर 12 बजे एकाएक काले बादलों से घिर गए। जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज अंधड़ भी चला। लगभग दो घंटे बाद मौसम फिर से सामान्य हो गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से आठ, नौ मई को ओलावृष्टि, अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन


24 घंटे बाद खुला कंधार-रौल्याना लोहागढ़ी मार्ग
गरुड़ (बागेश्वर)। भीषण बारिश से बंद कंधार-रौल्याणा लोहागढ़ी मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई ने शनिवार देर शाम से यातायात के लिए खोल दिया है। मोटर मार्ग में फंसे एक दर्जन से अधिक वाहन सुरक्षित निकल गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की हुई तेज बारिश के कारण कंधार-रौल्याना मोटर मार्ग लोहागढ़ी में कई जगह से ध्वस्त हो गया था। इससे लोहागढ़ी में एक दर्जन से अधिक वाहन फंस गए थे। पीएमजीएसवाई के ईई राजेंद्र प्रसाद ने बंद मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने को दो जेसीबी मशीनें शनिवार के तड़के लोहागढ़ी भेजी थी। ईई ने बताया कि मोटर मार्ग को यातायात के लिए शनिवार देर शाम खोल दिया था। उन्होंने बताया कि मार्ग को खोलने में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने सहयोग दिया। जिला पंचायत सदस्य मेहता ने बताया कि मार्ग में फंसे सभी वाहन मार्ग खुलने के बाद सुरक्षित निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed