फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बारिश व खराब मौसम के कारण टैंटों में रह रहे ग्रामीण परेशान

बारिश व खराब मौसम के कारण टैंटों में रह रहे ग्रामीण परेशान

Wed, 21 Mar 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बारिश व खराब मौसम के कारण टैंटों में रह रहे ग्रामीण परेशान
बागेश्वर। अतिसंवेदनशील कुंवारी गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। बुधवार को भी दिन भर पत्थर गिरते रहे। टैंटों में रह रहे आपदा पीड़ितों को बारिश और खराब मौसम के कारण मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


कुंवारी में विगत 10 मार्च को दरकी पहाड़ी से भूस्खलन का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मौसम भी खराब हो गया। क्षेत्र में बारिश होने से आपदा पीड़ितों की परेशानी और अधिक बढ़ गई। ग्रामीणों को दिन भर टैंटों में ही दुबककर रहना पड़ा। कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि कुंवारी गांव के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अभी भी रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। आपदा प्रभावितों के लिए राशन सहित अन्य जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में रखा गया है। छह सितंबर तक का राशन वहां पहुंच चुका है। 33 क्विंटल चावल व गेहूं तीन क्विंटल आटा भी गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन


स्थायी पुनर्वास के लिए फल्यांटी में देखी जाएगी जमीन
बागेश्वर। पहाड़ी खिसकने से खतरे की जद में आए कुंवारी गांव के 30 परिवारों के अस्थायी विस्थापन के लिए प्रशासन ने भेड़ प्रजनन केंद्र की जमीन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको जल्दी ही शासन के भेजा जाएगा। अब प्रशासन कुंवारी के सभी आपदा प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए जमीन तलाशने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कुंवारी गांव के आपदा प्रभावितों का शीघ्र सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास जरूरी है। दुगनाकुरी क्षेत्र के फल्यांटी में जमीन उपलब्ध है। शीघ्र वहां का दौरा कर जमीन देखी जाएगी। यदि प्रस्तावित स्थल उपयुक्त मिला तो प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed