फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बहुउद्देश्यीय शिविर में उठी सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित 12 शिकायतें

बहुउद्देश्यीय शिविर में उठी सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित 12 शिकायतें

Tue, 28 Nov 2017 09:42 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय शिविर में उठी सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित 12 शिकायतें
बागेश्वर। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज दफौट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल से संबंधित 12 शिकायतें दर्ज हुई। अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण किया।
विज्ञापन


शिविर में जलसंस्थान के अधिकारी द्वारा दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नायल-चमोली पेयजल योजना को विधायक निधि से ठीक कराने की जानकारी देने पर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को पेयजल योजना की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। नायल मटोली, तल्ला मटोली मोटर मार्ग के अपूर्ण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक चंदन राम दास ने दफौट क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एलोपैथिक चिकित्सालय खोलने की बात कही। खराब एंबुलेंस को तत्काल ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो विधायक निधि से धन आवंटन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग को सभी लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर सीईओ को गुरना इंटर कॉलेज में शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश दिए। शिविर में समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, उद्यान, राजस्व, अग्रणी बैंक, सेवायोजन, उद्योग, डेयरी, सैनिक कल्याण, पशुपालन, बालविकास, चिकित्सा विभाग, कृषि, पंचायतीराज आदि विभागों की ओर से विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए।

समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न पेंशन योजनाओं के 25 आवेदन पत्र भरवाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी। पशुपालन विभाग ने पशुओं के उपचार के लिए 22 पशुपालकों को दवा वितरित की। उद्यान विभाग की ओर से सब्जियों के बीज बांटे गए।


ग्राम प्रधान कुसुमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सीडीओ केएन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, जिला महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, जिला उद्यान अधिकारी तेज सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, ईई जल संस्थान नंद किशोर, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा,डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी आदि थे।
28 बीजीएस 10 पी - शिविर में अधिकारियों को समस्या बताती महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed