{"_id":"5a1af6144f1c1b60678bda71","slug":"81511716372-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के नहीं आने से सत्यापन नहीं हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के नहीं आने से सत्यापन नहीं हो सका
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह ने सानी उडियार क्षेत्र का भ्रमण किया। सूचना के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के नहीं पहुंचने से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का सत्यापन नहीं हो सका।
तहसीलदार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने सानी उडियार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाना था। सूचना के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। इससे ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण और सत्यापन नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए भी कांडा या बागेश्वर जाने की शिकायत उनसे की गई है। उन्होंने प्राथमिक स्कूल सानी उडियार का निरीक्षण भी किया। पता चला कि बच्चों को अभी तक ड्रेस नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बच्चों के लिए बनाया जाने वाला मध्याह्न भोजन भी गुणवत्तायुक्त नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। निरीक्षण में उनके साथ ग्राम प्रधान जीना देवी, ख्यालीराम आदि थे।