{"_id":"5a0dc1564f1c1bd9798bce2b","slug":"81510850902-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का गौरव बढ़ा है: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का गौरव बढ़ा है: टम्टा
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दुग नाकुरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का भी आकलन किया। जगह-जगह आयोजित सभाओं में टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में गौरव बढ़ा है। भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगने से दूसरे देशों में भारत की छवि पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने लोगों को केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की।
रामलीला मैदान चौंरा, कृषि इंका दोफाड़, डिग्री कालेज बनलेख, विवेकानंद मंदिर स्यांकोट आदि स्थानों पर हुई सभाओं में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से देश का तेजी से विकास हो रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस के कनेक्शन दे दिए हैं। चार धाम यात्रा मार्ग के अलावा कुमाऊं क्षेत्र की सड़कों को ऑलवेदर सड़क, पुलों के चौड़ीकरण और नव निर्माण के लिए 12 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू प्रथा बंद कर दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को घर दिए जा रहे हैं जबकि घरों के विस्तार के लिए भी केंद्र सरकार बैंकों से आसान किश्तों में ऋण दे रही है। केंद्र सरकार राज्य में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में पूरी सहायता कर रही है। विधायक बलवंत भौर्याल ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन
वहां कपकोट के ब्लॉक प्रमुुख मनोहर राम, भाजपा दुग नाकुरी मंडल के अध्यक्ष योगेश हरडिय़ा, जगदीश कालाकोटी और घनश्याम धपोला आदि थे। इससे पहले क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।