{"_id":"59c939514f1c1bf3538b4596","slug":"81506359633-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग-उछात सड़क निर्माण नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग-उछात सड़क निर्माण नहीं होने से रोष
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोथिंग-कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग-उछात मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने से लोगों में गुस्सा है। पांच किमी सड़क को स्वीकृति मिलने के बावजूद मात्र एक किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। यह सड़क भी पिछले तीन माह से बंद है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग से उछात के लिए पांच किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। निर्माणदायी संस्था आरईएस ने एक किमी का टेंडर लगाया था। यह कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जहां तक सड़क बनी थी, वह भी मलबा आने से पिछले तीन माह से बंद पड़ी है।
सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चे भी पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर हैं। जहां तक सड़क बनी है, वहां मलबा गिरने से पैदल चलने लायक तक स्थान नहीं है। कई बार मांग करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चम्पा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह, पीतांबर जोशी, तारा दत्त जोशी, शंकर दत्त जोशी, मनोज जोशी, गणेश जोशी, त्रिलोक सिंह, कुंदन सिंह, गोपाल दत्त जोशी आदि ने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर, आरईएस के सहायक अभियंता सौरभ यादव ने बताया कि एक सप्ताह में कार्य शुरू करने का आदेश संबंधित ठेकेदार को दे दिए हैं। चार माह के अंदर कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।