फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   76-year-old Harendra won two gold medals in badminton

76 वर्ष की उम्र में हरेंद्र ने जीते बैडमिंटन में दो स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
76-year-old Harendra won two gold medals in badminton
76 साल की उम्र में बैडमिंटन का स्वर्ण पदक जीतने वाले दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र बागेश्वर के ग्राम गो? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन देहरादून की ओर से परेड ग्राउंड देहरादून में 19 से 21 जनवरी तक हुई 19वीं उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरखेत दोफाड़ निवासी हरेंद्र सिंह भाकुनी ने 75 से अधिक आयु वर्ग पुरुष एकल वर्ग में रुड़की हरिद्वार निवासी आरएल शर्मा के साथ दो स्वर्ण पदक जीते। देहरादून एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक समेत सभी पदाधिकारियों ने उन्हें प्रमाणपत्र भी सौंपे।
विज्ञापन

भाकुनी जुलाई 1965 में सेना में भर्ती हुए। 31 साल की सेवा के बाद ऑनरेरी कैप्टन पद से दिसंबर 1995 में सेवानिवृत्त हुए। भाकुनी बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2015 में स्वीडन में भी खेल चुके हैं। कुछ साल पहले पिथौरागढ़ में आयोजित युगल बैडमिंटन में वह उपविजेता रहे थे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष/पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, विपिन चंद्र कर्नाटक आदि खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed