फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   76 primary schools have 10 or less students

Bageshwar News: 76 प्राथमिक विद्यालयों में 10 या इससे कम विद्यार्थी

Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
76 primary schools have 10 or less students
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विकासखंड के 76 प्राथमिक विद्यालयों में 10 या उससे कम विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन भी दिया जाता है। बच्चों को कॉपी, किताब, गणवेश, बैग, जूते भी फ्री दिए जाते हैं। समाज कल्याण की ओर से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। बावजूद इसके स्कूलों में विद्यार्थियों का नहीं बढ़ना चिंता का विषय है। कपकोट विकासखंड के दस छात्रसंख्या वाले विद्यालयों की संख्या 11 है। सात स्कूलों में नौ, आठ स्कूलों में आठ, चार स्कूलों में सात, 13 स्कूलों में छह, 12 स्कूलाें में पांच, पांच स्कूलों में चार, आठ विद्यालयों में तीन, सात विद्यालयों में दो और एक विद्यालय में एक छात्र पढ़ रहे हैं। हालांकि इनमें कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है। सभी स्कूलाें में एक या दो शिक्षकों की तैनात की गई है।
विज्ञापन

इधर, बीईओ चक्षुपति अवस्थी ने बताया कि छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्कूलों में निजी विद्यालयों की तर्ज पर संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। प्रवेशोत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को सरकारी विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आने वाले सत्र में इन विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed