{"_id":"5c8550e6bdec2214216cbf92","slug":"71552240870-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निदान नहीं होने पर भड़का प्राथमिक शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निदान नहीं होने पर भड़का प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद, सातवें वेतनमान का एरियर, समायोजन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजी व्यक्त की है। संगठन ने समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह पिलख्वाल ने कहा कि लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। बैठक में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी, सदस्यता, अधिवेशन, 2014 में नियुक्त अध्यापकों की वेतन वृद्धि करने, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जल्द ही प्राथमिक शिक्षकों का एक शिष्टमंडल जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी से मिलेगा। बैठक में प्रांतीय प्रचार मंत्री का दायित्व मिलने पर प्रताप कबडोला का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री इंद्रपाल सिंह ने किया। बैठक में रंजीत पिमोली, हीरा सिंह रौतेला, दलीप मेहरा, सुरेंद्र नेगी, चंद्रशेखर कांडपाल, नवीन मिश्रा, अंजना मेर, दीपा रावत, राम चंद्र जोशी, दीप चंद्र, प्रेमा ऐठानी, पूरन नगरकोटी, बहादुर सिंह आदि थे। ब्यूरो