{"_id":"5c23c49fbdec2257132ab1fb","slug":"71545847967-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम और वीपीपैट का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम और वीपीपैट का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
VVPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कांडा। बागेश्वर और कांडा तहसीलों में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, बीएलओ, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम के जरिए मतदान प्रक्रिया की बारीकी समझाई गई। बागेश्वर तहसील सभागार निर्वाचन विभाग के मास्टर ट्रेनर मंजुल राणा, पंकज जोशी ने कहा कि ईवीएम का बटन दबाते ही वोट पड़ जाता है। बटन दबाने से पहले उसके ऑन होने का इंतजार अवश्य किया जाए। वीवीपैट में जिसके पक्ष में भी ईवीएम का बटन होगा वीवीपैट मशीन में मतदाता को अपने प्रत्याशी का चुनाव चिह्न दिखाई देगा। इससे लोगों के ईवीएम के प्रति विश्वास पुख्ता होगा। अधिकारियों ने सभी से ईवीएम, वीवीपैट के बारे में जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। वहां एसडीएम राकेश तिवारी, आरके शिव दत्त तिवारी, भूपाल सिंह मटियानी आदि थे। कांडा तहसील में आयोजित प्रशिक्षण में तहसीलदार मैनपाल सिंह, नायब तहसीलदार दयाल मिश्रा, मास्टर ट्रेनर चंचल सिंह कोरंगा, संतोष पांडे, बीएलओ रमेश चंद्र, उमा जोशी, विमला देवी, उमा, किरन, पार्वती, शोभा आदि थे।
ईवीएम/वीवीपैट का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
ईवीएम/वीवीपैट का दिया प्रशिक्षण