{"_id":"5c23c252bdec2256f03e9930","slug":"71545847378-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरकोट के ग्रामीण स्वैच्छिक चकबंदी को आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरकोट के ग्रामीण स्वैच्छिक चकबंदी को आए आगे
विज्ञापन
चकबंदी करने पर सहमत ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के सुदूरवर्ती सिरकोट के ग्रामीण स्वैच्छिक चकबंदी को आगे आए हैं। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर स्वैच्छिक चकबंदी का प्रस्ताव सौंपा। ग्रामीणों ने डीएम से चकबंदी की तीन श्रेणी बनाकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र गांव में भेजने की मांग की है। डीएम को दिए सामूहिक प्रस्ताव में राजस्व पुलिस क्षेत्र गलई के सिरकोट गांव के सह खातेदारों ने कहा कि वह चकबंदी अधिनियम के तहत आवासीय भवन, सिंचित असिंचित भूमि का अलग चक बनवाना चाहते हैं। यदि आवासीय भवन, सिंचित, असिंचित भूमि एक साथ हो तो उसे एक ही चक या दो चकों में आवंटित किया जा सकता है। गांव की कोई भूमि बेकार न जाए इसके लिए समकोण अधिकारी, चकबंदी लेखपाल, राजस्व लेखपाल, बंदोबस्ती, लेखपाल अधिकारी शीघ्र तैनात किए जाएं। चकबंदी करते समय मौके पर खातेदारों का मौजूद होना जरूरी है। ताकि समय पर नियमानुसार चकबंदी का काम पूरा हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव दत्त, प्रकाश चंद्र सनवाल, सुरेश सनवाल, बसंत सनवाल, विपिन सनवाल, प्रेम चंद्र सनवाल, रमेश सनवाल, भवानी दत्त, प्रकाश सनवाल शामिल हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने ग्रामीणों की पहल की सराहना की। कहा कि वह संबंधित अधिकारियों को गांव में जाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी।
स्वैच्छिक चकबंदी को आगेे आए सिरकोट के ग्रामीण
डीएम को सौंपा प्रस्ताव, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग
विज्ञापन
स्वैच्छिक चकबंदी को आगेे आए सिरकोट के ग्रामीण
डीएम को सौंपा प्रस्ताव, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग