फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रेखा के निष्कासन से बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किल

रेखा के निष्कासन से बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रेखा के निष्कासन से बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किल

विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनावी समर में कूदने वाली पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल व सुरेश खेतवाल ने ब्लाक प्रमुख पद के उप चुनाव में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है। कांग्रेस ने निर्दलीय चुनाव लड़ने पर छह साल के लिए निष्कासित किया है।
बागेश्वर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 24 दिसंबर को निर्वाचन होना है। प्रमुख पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला होना है। कांग्रेस से गोपा धपोला व भाजपा से नीमा धपोला के बीच सीधा मुकाबला है। निकाय चुनाव के बाद से कांग्रेस से पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल व वर्तमान पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल की बनीं दूरी कांग्रेस के लिए उप चुनाव में मुश्किल पैदा कर सकती है। पालिकाध्यक्ष पद पर रेखा के पति सुरेश खेतवाल के निर्दलीय उतरने के बाद कांग्रेस ने दोनों को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब कांग्रेस का यह दांव गलत भी साबित हो सकता है। प्रमुख पद के उप चुनाव में पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल व नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


कोट...............

-पूर्व प्रमुख होने के नाते कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मेरे व रेखा के संपर्क में हैं। हमने अभी तय नहीं किया है कि वह किसे वोट करेंगे। अभी तीन दिन का वक्त है। दोनों ही प्रत्याशियों ने संपर्क साधा है। आखिरी वक्त में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष

-पूर्व प्रमुख रेखा व पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से मैंने संपर्क किया है। मेरी उनसे गुजारिश है कि वह अपने प्रभाव के जो भी सदस्य हैं उनका वोट कांग्रेस के पक्ष में डलवाएं। निष्कासन एक प्रक्रिया थी। गोपा धपोला बड़े अंतर से चुनाव जीत रहीं हैं।
- लोकमणि पाठक, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed