फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सोशल मीडिया के सहारे पार होगी चुनावी वैतरणी

सोशल मीडिया के सहारे पार होगी चुनावी वैतरणी

Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया के सहारे पार होगी चुनावी वैतरणी
बागेश्वर। भाजपा ने आने वालेे निकाय और लोक सभा चुनाव अभियान में सोशल मीडिया की मदद से वैतरणी पार पाने की रणनीति बनाई है। इसके तहत सोशल मीडिया के मंच से सरकार की नीतियों, योजनाओें और उपलब्धियों का प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई सोशल मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ की बैठक में रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक भुवन जोशी, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, जिला अध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, लोकसभा संयोजक विक्रम सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।
विज्ञापन


तय हुआ कि सोशल मीडिया की मदद से चुनावी अभियान चलाया जाएगा। आईटी सेल सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार की कमान संभालेगा। संचालन जिला सह संयोजक ओम प्रकाश गढ़िया ने किया। वहां कुंदन परिहार, दीप आर्य, जगदीश प्रसाद, मथुरा प्रसाद, नवीन कुमार, ओम प्रकाश, बलबीर टाकुली, नीरज गढ़िया, अंकित नगरकोटी, मनोज बचखेती, देवेंद्र सिंह, मनोज लोहनी, विनोद कुमार, भुवन गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed