{"_id":"5bc386f1bdec2269556a913d","slug":"71539540721-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दुगबाजार में तेंदुए की धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दुगबाजार में तेंदुए की धमक
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एक आदमखोर को ढेर करने के बाद भी नगरवासियों को तेंदुए के आतंक से निजात नहीं मिल पाई है। अब दुगबाजार में तेंदुआ आ धमका। मस्जिद गली में तेंदुए को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त के साथ ही पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाने की कोशिश की।
दुगबाजार वार्ड के मस्जिद गली क्षेत्र में शनिवार रात तेंदुआ आ धमका। उस वक्त कुछ लोग गली में ही खड़े थे जबकि कुछ राह से गुजर रहे थे। तेंदुए को देखते हुए मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके से भाग खड़े हुए। तेंदुआ देर रात तक दुगबाजार के घरों की छत और गलियों में चहलकदमी करता रहा। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने पटाखे फोड़ तेंदुए को आबादी से भगाने की कोशिश की। वन कर्मी देर रात तक क्षेत्र में गश्त भी करते रहे।
क्षेत्रवासी शशांक कांडपाल, भुवन कांडपाल, खालिद हुसैन, दीपक मिश्रा, गंगा कांडपाल, मनोज कपकोटी का कहना है कि सप्ताह भर से तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है। इन दिनों देवी पूजा, दुर्गा महोत्सव और रामलीला मंचन के चलते रात में क्षेत्रवासियों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में हमले का खतरा बना है। उन्होंने जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। इधर कठायतबाड़ा, नुमाईशखेत, कमलखेत, नदीगांव और द्यांगण में भी तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली। डीएफओ आरके सिंह का कहना है कि वन कर्मियों की प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई है।