{"_id":"5bc23975bdec2269612abc68","slug":"71539455349-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचई के ग्रामीणों ने फिर रोका सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचई के ग्रामीणों ने फिर रोका सड़क निर्माण
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। चचई में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव के एक धड़े ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए जेसीबी मशीन को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मनमाने तरीके से सड़क निर्माण का आरोप लगाया है। प्रशासन की चुप्पी के बीच सड़क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस गतिरोध के बीच प्रस्तावित सड़क का निर्माण ठप हो गया है।
चचई गांव में स्वीकृत सड़क के सर्वे को लेकर ग्रामीणों में विवाद हैं। दोनों ही पक्ष अपनी सुविधा के अनुसार सड़क का निर्माण चाहते हैं। मार्ग निर्माण की शुरूआत से आए दिन विवाद हो रहा है। कुछ दिन पूर्व एक पक्ष ने जेसीबी रोककर सड़क निर्माण रोक दिया था। जबकि दूसरे पक्ष ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। शनिवार को फिर ग्रामीणों के एक पक्ष ने निर्माण कार्य रोक दिया।
आरोप लगाया कि प्रशासन ग्रामीणों की सुविधा के अनुसार निर्माण नहीं कर रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी मंगल दल अध्यक्ष कमला देवी ने कहा कि प्रस्तावित सड़क निर्माण से गांव की 85 फीसदी आबादी वंचित हो जाएगी। चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण मनमाने तरीके से किया गया तो कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में सरुली देवी, मालती, बसंती, भानुली, देवकी, मोहनी आदि थीं।