फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   राउमावि लमचूला व राइंका कपकोट में शिक्षकों का टोटा

राउमावि लमचूला व राइंका कपकोट में शिक्षकों का टोटा

Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
राउमावि लमचूला व राइंका कपकोट में शिक्षकों का टोटा

विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के राउमावि लमचूला और कपकोट के राइंका सोराग में शिक्षकों का टोटा होने से पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।

लमचूला के ग्रामीणों ने सीईओ को दिए ज्ञापन में कहा है राउमावि लमचूला में 111 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में सिर्फ दो ही शिक्षक हैं। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ज्ञापन देने वालों में पीटीए अध्यक्ष लछम राम, एसएमसी अध्यक्ष दरबान सिंह, कोषाध्यक्ष देवकी देवी, मोहन राम, देवकी देवी, कुंवर राम आदि शामिल हैं। इधर राइंका सोराग के अभिभावकों ने सीईओ को ज्ञापन देकर कहा है कि राइंका में 204 बच्चे पंजीकृत हैं। कॉलेज में एक भी प्रवक्ता नहीं है।
विज्ञापन


एलटी शिक्षकों के चार पद खाली हैं। मुख्य, कनिष्ठ सहायक, दफ्तरी का एक-एक और परिचारक के दो पद खाली हैं। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चंद्र राम, बीडीसी सदस्य खिलाफ सिंह, एसएमसी अध्यक्ष भजन सिंह, पीटीए अध्यक्ष दान सिंह, नंदी और दरबान सिंह थे। सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि शासन से शिक्षक मिलने पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की तैनाती लेकर पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक संगठन ने मोर्चा खोला
बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज कर्मी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर दानपुर पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। कहा कि रिक्त पदों के कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। बैठक में पूर्व कैप्टन हीरा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में नारायण सिंह, प्रधान महिपाल राम, दरबान सिंह, हरक सिंह, प्रेम सिंह, कुंवर सिंह, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, मंगल सिंह, स्वरूप सिंह, प्रवीण सिंह आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed