{"_id":"5bb10ef7867a557f5e02d1a5","slug":"71538330359-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के तबादले से भड़के पोथिंग के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के तबादले से भड़के पोथिंग के ग्रामीण
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मथुरा दत्त जोशी राइंका पोथिंग की सामाजिक विषय की शिक्षिका का तबादला किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका है कि स्कूल में पहले से ही शिक्षकों के कई पद रिक्त है। अब एक और शिक्षक का तबादला करने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि राइंका पोथिंग में 189 बच्चे अध्ययनरत हैं। इंटर की दो कक्षाओं में प्रवक्ता के सभी पद खाली हैं। एलटी के महज तीन शिक्षकों से ही अध्यापन का काम चल रहा था। विभाग ने तीन में से एक शिक्षिका का कपकोट तबादला कर दिया है। अब इंटर की कक्षाओं को पढ़ाने का जिम्मा मात्र दो शिक्षकों पर आ गया है।
शिक्षण कार्य प्रभावित होने से चिंतित अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शिक्षिका का तबादला किया गया तो विभाग का घेराव किया जाएगा। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भगवत सिंह गढ़िया, अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह गढ़िया, प्रधान चंपा देवी, पूर्व प्रधान हरीश जोशी, पूर्व छात्र नेता हिमांशु गढ़िया, पीतांबर जोशी, गोपाल दत्त जोशी, कुंदन सिंह ने तबादला निरस्त करने के साथ ही प्रवक्ता के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षिका को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय संचालन के लिए व्यवस्था में कपकोट भेजा गया है। वहां भी पद रिक्त होने से विद्यालय संचालन में दिक्कत आ रही थी। उनकी तैनाती पोथिंग ही रहेगी। सिर्फ व्यवस्था देखने के लिए वह कस्तूरबा गांधी विद्यालय जाएंगी।
- हरीश रावत, सीईओ बागेश्वर।