{"_id":"5b7ef9b342c79246300f5eb4","slug":"71535048115-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में कैल्शियम की दवा का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में कैल्शियम की दवा का टोटा
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कैल्शियम की दवा का टोटा बना हुआ है। जरूरतमंदों को एक गोली तक नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन माह से सरकारी अस्पतालों में यह समस्या बनी है। इससे गर्भवती महिलाओं, वृद्धों के साथ ही हड्डी और जोड़ रोगियों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
बागेश्वर में जिला अस्पताल से लेकर कपकोट, बैजनाथ, कांडा सीएचसी और नौ पीएचसी से लेकर छह अतिरिक्त पीएचसी तक कैल्शियम की गोलियां नहीं हैं। 14 एलोपैथिक अस्पतालों में भी गोलियां नहीं मिल रहीं। अस्पताल में चिकित्सक जरूरतमंदों की पंजीकरण पर्ची पर कैल्शियम की दवा लिखकर दे रहे हैं। लेकिन मरीजों को यह दवा केंद्रों में नहीं मिल पा रही है। उन्हें बिना दवा के बैरंग लौटना पड़ रहा है। पूछने पर केंद्रों के फार्मेसिस्ट आपूर्ति न होने का हवाला दे रहे हैं। मरीजों को यह दवा बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
कोट
आपूर्ति में विलंब से कैल्शियम की दवा का अभाव बना हुआ है। महानिदेशालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा चुका है। कैल्शियम की गोलियों की नई खेप के लिए मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ, बागेश्वर