{"_id":"5b5e0dff4f1c1b27618b7852","slug":"71532890623-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक अवकाश पर अधिकारी, कर्मचारियों ने थामी झाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक अवकाश पर अधिकारी, कर्मचारियों ने थामी झाडू
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार के साप्ताहिक अवकाश के दिन विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने हाथ में झाडू़ थामी। उन्होंने नगर और आसपास के तमाम सार्वजनिक स्थलों और सड़कों की सफाई की।
डीएम रंजना राजगुरु के निर्देशन में शुरू हुआ वृहद सफाई अभियान सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक चला। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थानों और रास्तों की साफ-सफाई की। कलक्ट्रेट, कोषागार, आबकारी, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन विभागों ने कलक्ट्रेट परिसर से खाद्यान्न गोदाम तक सफाई की।
इसी तरह विकास भवन के सभी कार्मिकों ने कलक्ट्रेट तक मार्ग की सफाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने चंडिका मंदिर से एआरटीओ दफ्तर, कांडा रोड, जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर मार्ग, पीजी कालेज से लेकर जिला पंचायत, कठायतबाड़ा, लोनिवि तिराहा, पंत पार्क, तहसील से अग्निकुंड, जिम कार्बेट से त्यूनरा गधेरा, हनुमान मंदिर, बिलौना से त्यूनरा गधेरा, नुमाईशखेत से लेकर विकास भवन तक सफाई की गई।