{"_id":"5afc715c4f1c1be2408b5e4f","slug":"71526493532-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
Updated Wed, 16 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर नगर के विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका केएनसीसी कैडेट बुधवार को विद्यालय द्वारा गोद लिए विनवाल तिवाड़ी और नदी गांव गए। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्हें रोग के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में मनोज कुमार, अंकित कुमार और शिव कुमार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने भारत डेंगू से लड़ेगा मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मच्छरों से बचने के लिए अपने आसपास के परिवेश में धुंआ और कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा। कहा कि घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। वहां ग्राम प्रधान पंकज टम्टा, पूर्व शिक्षक संजय टम्टा, राजेश आगरी, सुरेश राम, मनोज कांडपाल, महिपाल डसीला, संजय टम्टा, नवीन जोशी, मयंक जोशी, आलम रामपाल, जितेंद्र जोशी आदि थे।