{"_id":"5aba80c44f1c1b71778b7d1c","slug":"71522172100-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीराबगड़ और तोली के कई लोगों को नहीं मिले कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीराबगड़ और तोली के कई लोगों को नहीं मिले कनेक्शन
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। चीराबगड़ और तोली के कई तोकों में उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। गुस्साए लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने बिजली के कनेक्शन शीघ्र नहीं मिलने पर दो अप्रैल से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि यूपीसीएल ने ग्राम पंचायत चीराबगड़ और तोली के 160 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दे दिए हैं जबकि चोराखरक, सुलमती, तल्ला गोदियाधार, तिलाड़ी और फुलवारी तोकों में रह रहे 120 लोगों के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। बिजली के बगैर ग्रामीणों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कनेक्शन के लिए यूपीसीएल से कई बार मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, ग्राम प्रधान गजेंद्र धामी, चीराबगड़, विमला देवी तोली, बसंती देवी, चंपा देवी, हरूली, उदुली, इंद्र सिंह, भवान सिंह, त्रिलोक सिंह, गाङ्क्षवद सिंह, राम सिंह, कैलाश जोशी, बहादुर सिंह आदि शामिल थे। एसडीएम ने यूपीसीएल के अभियंताओं को ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।