{"_id":"5a944bdf4f1c1bca798bbe82","slug":"71519668191-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना केंद्रों में गए ही प्रैक्टिकल कराने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना केंद्रों में गए ही प्रैक्टिकल कराने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिषदीय परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को फरवरी माह में परीक्षा केंद्रों में गए बिना ही प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने वाले परीक्षकों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्वक और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फरवरी माह में हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बिना परीक्षा केंद्र गए ही परीक्षा संपन्न कराने वाले परीक्षकों की सूची परिषदीय बोर्ड रामनगर से लेकर तीन दिन के अंदर डीएम से कार्रवाई को कहा। पुलिस फोर्स की कमी वाले केंद्रों में होमगार्ड, पीआरडी जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए। डीएम से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
डीएम ने बताया कि कुछ विद्यालयों में फर्नीचर की कमी है, जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा सचिव डॉ. भूपेंद्र कौर औलख ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मासिक परीक्षाओं को गंभीरता से लेने और हर माह के अंत में परीक्षा करवाकर बच्चों का मूल्यांकन कर अगले माह की सात तारीख तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कॉन्फ्रेंस में एसपी मुकेश कुमार, सीईओ हरी रावत, डीईओ नरेश शर्मा मौजूद थे।