{"_id":"5a89ac114f1c1ba2268bafd5","slug":"71518971921-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा नहीं करने पर वन विभाग का एक वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा नहीं करने पर वन विभाग का एक वाहन सीज
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वन विभाग की ओर से वाणिज्यिक कर जमा नहीं किए जाने पर राजस्व विभाग ने एक वाहन सीज कर दिया है। राजस्व विभाग जल्द ही दूसरे वाहन को भी सीज करेगा।
वन विभाग ने लीसा और लकड़ी सहित तमाम वन्य संपदा की बिक्री का अभी तक कर जमा नहीं किया है। इस समय वन विभाग पर लगभग 10.23 लाख का बकाया चल रहा है। नोटिस जारी करने के बावजूद वन विभाग द्वारा कर जमा नहीं करने पर आठ फरवरी को तहसीलदार दया चंद्र टम्टा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने वन प्रभाग बागेश्वर की दो बोलेरो (यूके 02-जीए 0024) और (यूके 02-जीए 0055) को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की थी।
प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से एक दिन का समय मांगने पर वाहनों को कुर्क करने की कार्रवाई रोक दी गई, लेकिन कई दिनों बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर शनिवार शाम राजस्व विभाग ने वाहन (यूके 02-जीए 0024) को कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय परिसर में ही सीज कर दिया। वाहन को सीज करने वाली टीम में संग्रह अमीन दयाल गिरी, नारायण राम, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी आदि शामिल थे। तहसीलदार ने बताया कि दूसरे वाहन को सीज करने की भी कार्रवाई चल रही है।