फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   15 किलोमीटर के वसूले जा रहे 60 रुपये

15 किलोमीटर के वसूले जा रहे 60 रुपये

Sat, 17 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
15 किलोमीटर के वसूले जा रहे 60 रुपये
बागेश्वर। असौं से बेड़ामझेड़ा-जारती को जाने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। सड़क पर अभी तक डामर भी नहीं हुआ है। इसके चलते क्षेत्र की जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग पर शीघ्र डामर करने की मांग की है।
विज्ञापन

असौं से बेड़ामझेड़ा और जारती को जाने वाली सड़क की लंबाई 15 किमी है। निर्माण के बाद से इस मोटर मार्ग पर डामर नहीं किया गया है। उबड़खाबड़ और गड्ढे युक्त सड़क में वाहनों के संचालन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर जीपों का संचालन होता है। पूरी यातायात व्यवस्था जीपों पर ही निर्भर है। सड़क पक्की नहीं होने से क्षेत्र की जनता को 15 किलोमीटर की दूरी का किराया 60 रुपये देना पड़ता है। जारती के वन सरपंच राम सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाइ से सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन


शीघ्र किया जाय सड़क का निर्माण
काफलीगैर से सैंज, ओखलीसिरौद और कनारीछीना के लिए स्वीकृत तीन किमी लंबी सड़क का अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। सड़क नहीं बनने से क्षेत्र की जनता को गंगोलीहाट और बेरीनाग जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पूर्व सैनिक पानदेव कांडपाल ने बताया कि यह लिंक मार्ग बनने से बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग, गंगोलीहाट तहसीलों की दूरी बेहद कम हो जाएगी। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण लिंक रोड का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed